250 रोगियों ने कराया स्वास्थ्य जांच
रोटरी क्लब ऑफ ग्रीनलैंड सिलचर’ और ‘यूथ अगेंस्ट सोशल इविल्स (यासे)’ ने संयुक्त रूप से 118 नं आइरंगमारा एलपी स्कूल में एक निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया।
Advertisement

बड़ी संख्या ग्रामीणों ने इस शिविर का लाभ उठाया। 220 लोगों के बीच टुकन दिया गया था, लेकिन 250 रोगियों ने स्वास्थ्य जांच कराया। डॉ. अमित कलवार इस शिविर को सफल बनाया। उनके साथ चिकित्सकों में डॉ. डी देवनाथ, डॉ. स्मृति दास, डॉ. हरि एस. नायर, डॉ. नवज्योति दे, डाॅ. सायनिता रॉय, डॉ. किशोर कुमार पॉल, डॉ. तेनज़िंग टाम्पा, डॉ. जे आइ लस्कर और डॉ. सुचिस्मिता दास ने मरीजों का जांच किए।

शिविर में रोगियों को नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच और स्वास्थ्य संबंधी परामर्श सहित दवाइयां दी गई। हीमोग्लोबिन, मधुमेह परीक्षण, ईसीजी आदि किये गए। रोटरी ग्रीनलैंड सिलचर के अध्यक्ष डॉ. अमित कलवार और यासे के केंद्रीय कमेटी के अध्यक्ष संजीव रॉय ने स्कूल प्रबंधन और प्रधानाचार्य विजय प्रकाश पाठक शिविर आयोजन में सहयोग हेतु आभार व्यक्त किया।
चंद्रशेखर ग्वाला


