Monday, September 7, 2026

स्काॅटपुर चाय बागान में बराक हिंदी साहित्य समिति द्वारा किया गया कंबल एवं वस्त्र वितरण 

प्रायः 150 लोगों के बीच कंबल, पुराने उपयोगी वस्त्र एवं नवीन वस्त्र वितरण

बराक घाटी की प्रतिष्ठित संस्था “बराक हिंदी साहित्य समिति” की ओर से 19 जनवरी 2025, दिन रविवार को कछाड़ जनपद के अंतर्गत स्काॅटपुर चाय बागान में प्रायः 150 लोगों को कंबल, पुराने उपयोगी वस्त्र एवं नवीन वस्त्र वितरण किया गया। विदित हो कि समिति की ओर से वर्ष 2022 से इस प्रकार किसी एक चाय बागान क्षेत्र में कंबल वितरण किया जा रहा है।

बराक हिंदी साहित्य समिति के अध्यक्ष परमेश्वर लाल काबरा ने इस समारोह के लिए जिन्होंने सहयोग किया है उनके प्रति आभार व्यक्त किया है। समिति के महासचिव दुर्गेश कुर्मी ने कहा कि आगे भी इस प्रकार के कार्यक्रम समिति की ओर से आयोजित की जायेगी।

आज के इस समारोह में समिति के पूर्व कोषाध्यक्ष कन्हैयालाल सिंगोदिया, संगठन सचिव युगल किशोर त्रिपाठी, सक्रिय सदस्यगण घनश्याम तापाड़िया, दीपक यादव एवं समिति के आजीवन सदस्य राजन कुँवर उपस्थित थे। उल्लिखित चाय बागान के स्थानीय निवासी दीपक गोस्वामी, सचीन तंतुबाई एवं रामकुमार रिकियासन ने समारोह को सफल करने में सहयोग किया। अन्य लोगों में मनीष शुक्लवैद्य, प्रीतम बागती, विक्रम कुर्मी, राजीव गौड़, संजु बागती एवं बाप्पि बनिक भी इस समारोह में उपस्थित रहे।

ज्ञातव्य हो कि उपरोक्त समिति हिंदी साहित्य उत्थान, हिंदी की प्रचार – प्रसार एवं हिंदीभाषियों के हित में सदैव तत्परता के साथ सक्रिय रहता है। सामाजिक गतिविधियों को भी निरंतर जारी रखा है। एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर समिति के प्रचार सचिव लालन प्रसाद ग्वाला ने इसकी जानकारी दी।

Popular Articles