Monday, September 7, 2026

बराक हिन्दी साहित्य समिति ने हिंदी भवन में किया होली मिलन समारोह का आयोजन 

सिलचर मारवाड़ी समुदाय के कलाकारों द्वारा चंग की थाप और राजस्थानी गीतों पर लोग खूब थिरके

बराक हिन्दी साहित्य समिति हिंदी भवन में होली मिलन समारोह का आयोजन किया। समिति के अध्यक्ष परमेश्वर लाल काबरा की उपस्थिति में होली समारोह का धमाल रहा। सिलचर मारवाड़ी समुदाय के कलाकारों द्वारा चंग की थाप और राजस्थानी गीतों पर लोग खूब थिरके।

सभा में मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर कलाकारों का हौसला बढ़ाया। विनोद बोथरा, राम अवतार राठी, महावीर कोठारी, जयराम तंवर, सांवरमल काबरा, संजय आदि कलाकारों ने होली की गीतों की प्रस्तुति दी। फगुवा गीत और कविता पाठ भी हुआ। इस अवसर पर अरुण कुमार महतो, प्रमोद जायसवाल, अपर्णा तिवारी, कमला सोनार, जय प्रकाश सिंह आदि की मौजूदगी रही। इस मौके पर ठंडाई पेय और मिठाई का स्वाद भी लोगों ने चखा।

Popular Articles