- भूस्खलन के परिणामस्वरूप नीचे दिए गए विवरण के अनुसार निम्नलिखित ट्रेनों को रद्द, पुनर्निर्धारित और विनियमित किया गया है
लामडिंग-बदरपुर हिल सेक्शन में पुनः भूस्खलन हुआ है। भूस्खलन समय पहाड़ी मिट्टी और चट्टानें रेलवे ट्रैक और उसके आसपास गिरी, जिसके कारण हिल सेक्शन पर ट्रेन सेवाएं बाधित हो गई। पूसी रेलवे द्वारा जारी सूचना अनुसार दिहाखो-मुपा स्टेशनों के बीच किमी-51/2-3 पर भूस्खलन के कारण लामडिंग – बदरपुर हिल सेक्शन में चलने वाली ट्रेन आज शाम से बाधित हो गईं।

सूचना मिलने पर वरिष्ठ रेलवे अधिकारी बहाली कार्य शुरू करने के लिए घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। भूस्खलन के परिणामस्वरूप, ट्रैक पर गिरे पत्थरों और मिट्टी को हटाने तक ट्रैक को निलंबित कर दिया गया है। गुरुवार को दोपहर करीब 2 बजे लामडिंग और बदरपुर के बीच भूस्खलन हुआ। पता चला है कि उस समय सिलचर-गुवाहाटी एक्सप्रेस ट्रेन चल रही थी। लेकिन ट्रेन के लोको पायलट ने मुपा स्टेशन पार करने और कुछ दूर आने के बाद पहाड़ से मिट्टी और चट्टानें नीचे आते देखा।

लोको पायलट ने तुरंत ट्रेन रोक दी। वहां से सिलचर-गुवाहाटी एक्सप्रेस ट्रेन को वापस मुपा स्टेशन लाया गया। इस बीच, पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे अधिकारियों ने कई यात्री ट्रेनों को रोक दिया है क्योंकि पहाड़ लाइन पर एक और भूस्खलन के कारण रेल सेवाएं बाधित हुई हैं। गुवाहाटी, लामडिंग, सिलचर, बदरपुर और अगरतला स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क खोले गए हैं। भूस्खलन के परिणामस्वरूप नीचे दिए गए विवरण के अनुसार निम्नलिखित ट्रेनों को रद्द, पुनर्निर्धारित और विनियमित किया गया है।
- Train No. 15615 Guwahati- Silchar Express of 03.07.2025
- Train No. 15611 Rangiya – Silchar Express of 03.07.2025
- Train No. 15612 Silchar – Rangiya Express of 03.07.2025
- Train No. 05628 Agartala – Guwahati Special of 03.07.2025
- Train No. 05627 Guwahati-Agartala Special of 04.07.2025
- Train No. 15618 Dullabhcherra between New Haflong and Guwahati Guwahati of 03.07.2025 has been partially cancelled
- Train No. 13174 Sabroom-Sealdah Kanchanjunga Express of 03.07.2025 presently at Mahur, will return to New Haflong and regulated
- Train No. 12520 Agartala-LTT Express of 03.07.2025 will be regulated at New Haflong
- Train No. 15616 Silchar-Guwahati Express of 03.07.2025 has been regulated at Mupa.
- Train No. 14619 Agartala-Firozpur Cantt. Tripura Sundari Express of 03.07.2025 presently at
- Dharmanagar, will return back to Agartala and regulated
- Train No. 13173 Sealdah-Sabroom Kanchanjunga Express of 03.07.2025 will be regulated at Lumding.
- Train No. 20502 Anand Vihar (T) – Agartala Tejas Rajdhani of 02.07.2025 will be regulated at Guwahati.
- Train No. 12503 SMVT Bengaluru Agartala Express of 01.07.2025 will be regulated at Guwahati.


