Photo
रक्षाबंधन पर्व पर बड़खोला भाजापा मंडल द्वारा, क्षेत्र के बहुउद्देशीय सभागार में, कछाड़ जिला परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष कंकण नारायण सिकदार और उपाध्यक्ष देवज्योति बाउरी, उर्फ राहुल का सम्मान एवं अभिनन्दन किया गया। इस अवसर पर बड़खोला के पूर्व विधायक किशोर नाथ,भाजपा एससी मोर्चा के उपाध्यक्ष अमलेंदु दास, बड़खोला ब्लॉक की अध्यक्ष मीता नाथ भौमिक सहित अन्य उपस्थित रहे।

सभा की शुरुआत में सभी अतिथियों को गमछा भेंट कर स्वागत किया गया। बड़खोला मंडल अध्यक्ष पिनाक कांति दास की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में कंकन नारायण सिकदर ने अपने संबोधन में भाजपा के प्रति अपनी दायित्व और कर्तव्य का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि दल द्वारा दिए गए हर काम ईमानदारी से करते आ रहे हैं। कंकन नारायण ने आगे कहा कि जनता ने उन्हें विजयी बनाया और दल ने उन्हें एक महत्वपूर्ण पद पर बैठा कर जन की सेवा व ग्राम विकास हेतु अवसर दिया।
लोगों के आशाओं आकांक्षाओं पर खरा उतर सके यह आशा रखते है। मतदाताओं का आभार व्यक्त किया। मंडल अध्यक्ष पिनाक कांति दास ने धन्यवाद संबोधन में असम सरकार का मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा एवं मंत्री कौशिक राय को धन्यवाद दिया।
चंद्रशेखर ग्वाला


