-
सीमा पर बीजीबी को भेंट की मिठाइयां
बीएसएफ के मेघालय फ़्रंटियर ने 78वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह एवं धूमधाम से मनाया। फ़्रंटियर मुख्यालय, उम्पलिंग में समारोह की शुरुआत महानिरीक्षक ( आईजी ) हरबक्स सिंह ढिल्लों द्वारा औपचारिक ‘ध्वजारोहण’ के साथ हुई। सीमा पर तैनात बीएसएफ कर्मियों ने भी राष्ट्रीय ध्वज फहराकर, स्थानीय छात्रों के लिए हथियार प्रदर्शनी और बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश को मिठाई बांटकर इस शुभ और गौरवपूर्ण दिन को मनाया, जिससे सौहार्द और आपसी सम्मान की भावना को बढ़ावा मिला।

-
बीएसएफ स्कूलों के छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की एक श्रृंखला प्रस्तुत की

देशभक्ति के जोश को बढ़ाते हुए बीएसएफ स्कूलों के छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की एक श्रृंखला प्रस्तुत की, जिसमें देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और एकता को दर्शाया गया। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए महानिरीक्षक हरबक्स सिंह ढिल्लों ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने छात्रों को राष्ट्रीय मूल्यों को बनाए रखने और भारत के जिम्मेदार नागरिक बनने का प्रयास करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने मेघालय के लोगों, सभी बल सदस्यों और उनके परिवारों को भी अपनी शुभकामनाएं दीं।
योगेश दुबे


