Sunday, September 6, 2026

श्रमिक कल्याण दिवस पर बराक चाय श्रमिक यूनियन के सह साधारण संपादक सनातन मिश्र हुए सम्मानित

  • केंद्रीय मंत्री सोनोवाल, असम के श्रम मंत्री रूपेश ग्वाला सहित पूर्व केंद्रीय मंत्री घटवार भी समारोह में रहे उपस्थित
  • यूनियन महासचिव राजदीप ग्वाला ने सरकार का किया आभार व्यक्त 

असम सरकार ने प्रसिद्ध चाय श्रमिक समाजसेवी और असम में चाय श्रमिकों के कल्याण में आजीवन लगे एक अग्रणी नेता स्वर्गीय सन्तोष कुमार तप्नो के सम्मान में उनकी जयंती को श्रमिक कल्याण दिवस के रूप में घोषित किया है।

इस श्रमिक कल्याण दिवस पर, रविवार, 23 नवंबर को डिब्रूगढ़, लाहोआल के दीनजॉय मैदान में एक समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में, बराक घाटी के चाय श्रमिकों के कल्याण में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए बराक चाय श्रमिक यूनियन के सह साधारण सम्पादक सनातन मिश्र को सम्मानित किया गया।

इस समारोह में असम के जनजातीय एवं चाय समुदाय कल्याण मंत्री रूपेश ग्वाला, पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन सिंह घटवार, केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल, पूर्व राज्य मंत्री संजय किशान, विधायक तेरेश ग्वाला और अन्य नेता उपस्थित थे।

बराक के चाय जनगोष्ठी की ओर से, बराक चाय श्रमिक यूनियन के महासचिव राजदीप ग्वाला ने असम सरकार द्वारा सनातन मिश्रा को यह सम्मान प्रदान करने के लिए सरकार का आभार व्यक्त किया। एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यूनियन के सह-महासचिव रवि नुनिया ने इसकी जानकारी दी।

Popular Articles