-
लखीपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक कौशिक रॉय ने दी जानकारी
मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा आगामी 22 अगस्त को बराक घाटी के दौरे पर आ रहे हैं। अपनी इस यात्रा के दौरान वह कछार जिले के लखीपुर विधानसभा क्षेत्र के सिलघाट में लंबे समय से प्रतीक्षित आरसीसी पुल की आधारशिला रखेंगे। शुक्रवार को लखीपुर विस क्षेत्र के विधायक कौशिक रॉय ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उन्हें प्राप्त जानकारी अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा का 22 अगस्त को आने की संभावना है। एयरपोर्ट से वह गोविंदपुर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री सिलघाट पुल की आधारशिला रखेंगे।
दक्षिण लखीपुर की जनता का लंबे समय से सपना साकार होने जा रहा है। आगामी 22 अगस्त को मुख्यमंत्री डॉ हिमंत विश्व शर्मा के हाथों से बहुप्रतीक्षित बराक नदी पर सिलघाट पुल का आधारशिला होगा।

दक्षिण लखीपुर के लोगों को सिलचर मेडिकल कॉलेज व अस्पताल से सहज रूप से जोड़ने वाले बहुप्रतीक्षित पुल के बारे में बात करते हुए विधायक रॉय ने बताया कि यह 2021 के विधानसभा चुनाव से पहले अपने चुनाव क्षेत्र के लोगों से किए गए उनके 19 वादों में से एक है। विधायक राय ने अपने आवास पर मीडियाकर्मियों के साथ बातचीत में कहा कि उन्हें यह जानकारी देते हुए खुशी हो रही है कि 22 अगस्त को मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा सिलघाट में बहुप्रतीक्षित पुल की आधारशिला रखेंगे।
340 मीटर लंबे इस पुल का निर्माण 87 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा। पिछले साल 7 सितंबर को जब मुख्यमंत्री सिलचर दौरे पर आए थे, तो उन्होंने घोषणा की थी कि सिलघाट में एक पुल बनेगा और अब आधारशिला समारोह पर सभी की निगाहें टिकी हैं।

विधायक रॉय ने कांग्रेस सरकार समय जनता की हुई घोर उपेक्षा का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि एक वक्त था जब कांग्रेस के विधायक, सांसद और मंत्री थे, किन्तु जनता की समस्याओं को लेकर उनके अंदर गंभीरता नहीं थी। सिलघाट पुल निर्माण के लिए स्थानीय जनता को अंदोलन तक करना पड़ा है। वर्तमान में असम में डॉ. हिमंत विश्व शर्मा के नेतृत्व में बेहतर काम हो रहा। विधायक रॉय ने कहा कि चुनाव के दौरान किए गए सभी वादों को धरातल पर सार्थक किया जा रहा है।
योगेश दुबे



लखीपुर के विधायक ‘राय’ हैं भाई
धन्यवाद बड़ी बहन। इसी तरह अपना मार्गदर्शन करते रहें।