Saturday, April 18, 2026

सिलचर सदर पुलिस ने चोरों के खिलाफ चलाया स्पेशल ऑपरेशन, एक ही रात में 25 चोर गिरफ्तार 

  • पीतल, तांबा बर्तन, मोबाइल , बिजली के तार सहित अन्य चोरी के सामन जब्त

वीडियो

शुक्रवार की रात कछार पुलिस एक्शन मूड में एक्टिव रही। चोर गिरोह के नेटवर्क बड़ी कार्रवाई की। एक ही रात में सिलचर शहर में अलग-अलग जगहों से कुल 25 कुख्यात चोरों को गिरफ्तार किया गया। कछार जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पार्थ प्रतिम दास के नेतृत्व में मालूग्राम, तारापुर, रंगिरखारी सहित कई अन्य दूसरे इलाकों में रात भर अभियान चलाया गया।

इस अभियान में पुलिस ने चोरी की है कई सामान बरामद किया। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से सिलचर शहर के अलग-अलग इलाकों में चोरी की घटनाएं बढ़ने से आम लोग दहशत में थे।

पुलिस ने हालात को काबू में करने के लिए यह विशेष अभियान चलाया। चोरों के पास से तांबे और पीतल के बर्तन, मोबाइल फोन, गैस सिलेंडर, बिजली के तार समेत कई सामान जब्त किए गए। ऐसा लगता है कि चोरों ने मंदिरों में खूब हाथ सफाई की है, चूंकि पूजा के उपयोग आने बर्तन अधिक बरामद हुए हैं ।

जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुब्रत सेन ने कहा कि पुलिस गिरफ्तार किए गए 25 चोरों से कड़ी पूछताछ कर रही है । चोर गिरोह के नेटवर्क को खत्म करने की दिशा में सख्ती से कार्रवाई की जा रही। पकड़े गए चोरों के लिंक और गिरोह के साथ जो भी जुड़ा हुआ पाया गया, पुलिस कार्रवाई करेगी । उन्होंने बताया कि पुलिस की चार टीम गठित कर यह अभियान चलाया गया।

योगेश दुबे 

Popular Articles