Saturday, April 18, 2026

मंत्री कौशिक राय जमता के बीच रिपोर्ट कार्ड रख विकास प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई 

  • लखीपुर विकास गति की बह रही अविरल धारा
  • प्रबुद्ध नागरिक सभा में जारी किया गया बुकलेट
  • वीडियो क्लिप

डॉ. हिमंत विश्व शर्मा के नेतृत्व वाली सरकार में कैबिनेट मंत्री कौशिक राय ने अपना रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत किया है। लगभग पांच सालों में उन्होंने किया है, यह जनता के बीच रखने का उनकी पहल को सराहा भी जा रहा है। वर्ष 2021 में पहली बार कौशिक राय विधायक बने और उसके बाद लखीपुर में विकास की अविरल धारा बह रही। एक के बाद कई कार्य हुए और हो रहे। रोड कनेक्टिविटी, शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में व्यापक स्तर पर काम हुआ। मूलभूत विकास पर बल दिया गया।

बराक सहित कई नदियों पर नए सेतु का निर्माण होने से कनेक्टिविटी में बड़ा परिवर्तन दिखाई दिया। खेल और सांस्कृतिक क्षेत्र में भी जोर दिया गया। स्कूल और कॉलेज के नए भवन, दीवारें आदि निर्माण हुए। चाय बागानों में भी बदलाव आया है। विकास नजर आ रहा है। लखीपुर सह जिला बना और आज छोटे बड़े काम के लिए सिलचर नहीं जाना पड़ता। मंत्री कौशिक राय ने बिंदुवार विकास गति को आगे बढ़ाया, जो जारी है। फिलहाल लखीपुर विधानसभा की “प्रबुद्ध नागरिक सभा” में आज “अटल अबिचल अग्रगामी
लखीपुर के अनिरुद्ध गति,  विकास की कभी न रुकने वाली रफ़्तार” (लक्ष्मीपुर विधानसभा की पांच साल की विकास रिपोर्ट) नाम की बुकलेट का विमोचन किया गया।

इस बुकलेट में पिछले पांच सालों में लखीपुर में हुए विकास, इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कम्युनिकेशन सिस्टम और अलग-अलग जनहित के प्रोजेक्ट्स की जानकारी दी गई है। मंत्री कौशिक राय का कहना है कि मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत डॉ हिमंत विश्व शर्मा की दूरदर्शी सोच  वाली वाली नेतृत्व और हर तरह के सहयोग से लखीपुर आज विकास के एक नए मुकाम पर पहुंच गया है।
लोगों का आशीर्वाद, सपोर्ट और सहयोग ही इस तरक्की की मुख्य ताकत है। उनकी कोशिशें भविष्य में भी लखीपुर को और ज़्यादा विकसित, खुशहाल और आत्मनिर्भर समुदाय बनाने की रहेंगी। बुकलेट जारी करते समय डॉ. सुभ्रजीत चक्रवर्ती,बडॉ. सुजीत तिवारी, डॉ. पी. राशबिहारी सिंह, डॉ. बी. पुलमटे,  रीना सिंह, थांगवी रंगमई, बीरेंद्र बर्मन, बसना दास, भरत ठाकुर,  दुर्गाकांत पांडे, नादियाचंद सिंह बिस्वास राणा, संजय ठाकुर आदि की उपस्थिति थी।

योगेश दुबे

Popular Articles